Breaking News
Loading...
Agri Bharat Samachar -  Indore, Jhabua and MP Hindi News

अग्री भारत समाचार से अली अकबर चल्लावाला की रिपोर्ट

मेघनगर । सुप्रसिद्ध भजन सम्राट पद्मश्री अनुप जलोटा को संगीत नाटक अकादमी अवार्ड भारत सरकार द्वारा घोषित करने पर उनका स्वागत अभिनंदन उनके निवास पर मुंबई में किया गया। इस अवसर पर लेखक और पत्रकार पंडित मुस्तफा आरिफ विशेष तोर पर उपस्थित थे।

इस अवसर पर देश विदेश से उनके चाहने वालो और शुभेच्छुओं का स्वागत के लिए आने का सिलसिला जारी हैं। अपनी इस उपलब्धि को स्वयं अनुप जलोटा अपने जीवन का सर्वोच्च सम्मान मानते हैं। उनका कहना हैं कि उनके लिए यह सम्मान उन्हें प्राप्त पद्मश्री सम्मान से भी बढ़कर है। इस अवसर पर महाकाल सम्मान से विभूषित पंडित मुस्तफा आरिफ ने कहा कि महाकाल के अनन्य भक्त पद्मश्री अनुप जलोटा संपूर्ण विश्व में विशेषकर उज्जैन के धर्म प्रेमियों मे न केवल लोकप्रिय हैं, अपितु आस्था और श्रद्धा से देखे जाते हैं। उनकी इस उपलब्धि से हम सब गौरवांवित हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post