Breaking News
Loading...
Agri Bharat Samachar -  Indore, Jhabua and MP Hindi News

 संपादक-: मोहम्मद अमीन✍️

भोपाल  । मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि भारत की महिला हॉकी टीम ने टोक्यो ओलम्पिक में बढ़िया खेल का प्रदर्शन किया है। इन बेटियों ने देश के लोगों का दिल जीत लिया। देश के दिल मध्यप्रदेश में इन्हें सम्मानित कर हम अपने कर्तव्य पूरा कर रहे हैं। अगले ओलम्पिक में ये बेटियां जरूर गोल्ड मेडल जीत कर आएंगी। मुख्यमंत्री श्री चौहान मंगलवार को दोपहर अपने निवास पर भारतीय महिला हॉकी टीम के सम्मान में उनकी तरफ से दिए गए दोपहर भोज के अवसर पर संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि ओलम्पिक में भारत की महिला हॉकी टीम की सदस्यों ने बहादुरी और कौशल के साथ खेल प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन से अगली प्रतियोगिताओं में भारतीय महिला हॉकी टीम के ओर भी अच्छे परफार्मेंस की आशाएं बढ़ी हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने टीम की प्रत्येक सदस्य को सांची के स्तूप की प्रतिकृति स्मृति चिन्ह के रूप में भेंट की। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने भारतीय टीम के कोच श्री तुषार खाण्डेकर को भी स्मृति चिन्ह भेंट किया।

खेल मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया, भारतीय ओलम्पिक संघ एवं एफ.आई.एच के अध्यक्ष डॉ. नरिंदर ध्रुव बत्रा, प्रमुख सचिव खेल एवं युवा कल्याण विभाग श्री गुलशन बामरा, संचालक खेल श्री रवि गुप्ता, संचालक जनसंपर्क श्री आशुतोष प्रताप सिंह इस अवसर पर उपस्थित थे।

सुश्री रानी रामपाल कप्तान, सविता उप कप्तान, दीप ग्रस एक्का उप कप्तान, वंदना कटारिया, पी.  सुशीला चानू, नवजोत कौर, नमिता टोप्पो, मोनिका, निक्की  प्रधान, गुरजीत कौर, ई. रजनी, नवनीत कौर, नेहा, लालरेमसियामी, रीना खोखर, उदिता, सलीमा टेटे, शर्मिला देवी और निशा। इन खिलाड़ियों में वंदना कटारिया और ई. रजनी मध्यप्रदेश राज्य महिला अकादमी के एसोसिएट मेम्बर रही हैं। इन दोनों ने राष्ट्रीय स्पर्धा में मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व भी किया है। रीना खोखर, मोनिका और पी. सुशीला चानू मध्यप्रदेश राज्य महिला हॉकी अकादमी से ट्रेनिंग ले चुकी हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post