Breaking News
Loading...
Agri Bharat Samachar -  Indore, Jhabua and MP Hindi News

अग्रि भारत समाचार से फरहान कपड़िया की रिपोर्ट

The blood donation satyagraha of BJYM on Republic Day, the nation is always the first for the Yuva Morcha activists… Mr. Vaibhav Pawar.

भोपाल । गणतंत्र दिवस पर भारतीय जनता युवा मोर्चा मध्यप्रदेश के कार्यकर्ताओं ने पश्चिम बंगाल में अराजकता के शिकार होकर शहीद हुए भाजपा कार्यकर्ताओं की स्मृति में रक्तदान सत्याग्रह महाभियान चलाया,युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार ने बताया कि देश के 72वें गणतंत्र दिवस पर मध्यप्रदेश के प्रत्येक जिला केंद्र पर युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं द्वारा पश्चिम बंगाल में शहीद भाजपा कार्यकर्ताओं की स्मृति में रक्तदान सत्याग्रह अभियान चलाया गया। साथ ही उन सच्चे देशभक्त कार्यकर्ताओं की शहादत को याद करते हुए संकल्प लिया कि हमारे जीवन में राष्ट्र सदैव प्रथम है।युवा मोर्चा के रक्तदान सत्याग्रह में युवाओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। जिला केंद्रों पर रक्तदान अभियान के साथ उपस्थित युवाओं ने अपनी बात रखीं जहां उन्होंने बताया कि जनहितैषी नीतियों के साथ कार्य कर भाजपा सरकार ही देश की दिशा तय कर सकती है। बंगाल में बढ़ती अराजकता की मोर्चा कार्यकर्ताओ ने घोर निंदा करते हुए देशप्रेम के भाव के साथ आत्मनिर्भर भारत और आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश की दिशा में कार्य करने हेतु प्रण लिया।




Post a Comment

Previous Post Next Post