अग्रि भारत समाचार से गोपाल तेलंगे की रिपोर्ट
निसरपुर । भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश द्वारा नवीन कार्यकारिणी गठन के पश्चात आज खरगोन बड़वानी लोकसभा सांसद गजेंद्र पटेल को प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त होने पर एवं लोकप्रिय आदिवासी नेता जयदीप पटेल को प्रदेश मंत्री, ऊर्जावान महिला नेत्री संगीता सोनी को प्रदेश मंत्री एवं आदिवासी नेता कलसिंह भाबर को अनुसूचित जनजाति मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त होने पर के बाद बड़वानी जिले में प्रथम आगमन में भारतीय जनता पार्टी जिला बड़वानी द्वारा धूमधाम से स्वागत एवं सम्मान समारोह का आयोजन के साथ-साथ अंजड़ नाका से लेकर भारतीय जनता पार्टी कार्यालय तक भव्य एवं ऐतिहासिक जुलूस का आयोजन किया गया।
इसके पश्चात भारतीय जनता पार्टी जिला बड़वानी द्वारा जिला भाजपा कार्यालय पर भव्य एवं ऐतिहासिक स्वागत सम्मान समारोह का आयोजन किया गया इस अवसर पर बड़वानी जिले के विभिन्न सामाजिक संगठन महिला संगठन युवा संगठन एवं समाजों के प्रतिनिधियों द्वारा पुष्पमाला से स्वागत किया गया। इस ऐतिहासिक एवं गरिमामय आयोजन में भाजपा की रीड जमीनी कार्यकर्ताओं को प्रदेश में स्थान दिया जाने पर सभी कार्यकर्ताओं ने हर्ष एवं प्रदेश भाजपा का आभार माना।
उक्त कार्यक्रम का भव्य संचालन जिला महामंत्री अजय यादव ने किया एवं पधारे हुए सभी प्रदेश पदाधिकारियों जिला पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार अभिवादन भाजपा जिला बड़वानी के यशस्वी अध्यक्ष ओम जी सोनी द्वारा किया गया
Post a Comment