Breaking News
Loading...
Agri Bharat Samachar -  Indore, Jhabua and MP Hindi News

अग्रि भारत समाचार से अमित जैन (नेताजी) की रिपोर्ट


Kisan Sangharsh Yatra in Jhabua district.

झाबुआ । जिले में दिनांक 15.01.2021 शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस सेवादल की भाजपा शासित केन्द्र की मोदी सरकार द्वारा किसान विरोधी तीन बिल पारित किये जाने के खिलाफ देश भर में चल रहे किसान आंदोलन के समर्थन में अखिल भारतीय राष्ट्रीय अध्यक्ष लालजी देसाई के आव्हान पर कांग्रेस सेवादल द्वारा पुरे प्रदेश के हर जिले में दिनांक 7 जनवरी से प्रारंभ किसान संर्धष तिरंगा यात्रा दिनांक 15 जनवरी को झाबुआ जिले में प्रवेश करेगी। 


  उक्त जानकारी देते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष निर्मल मेहता सेवादल जिला अध्यक्ष रायसिंह गेहलोद एवं प्रवक्ता हर्ष भटट ने जानकारी देते हुए बगताया कि यह यात्रा झाबुआ जिले में यह यात्रा दिनांक 15.01.2021 को प्रातः 10 बजे पेटलावद ब्लाक के माही नदी रानीसिंग से प्रवेश करेगी यात्रा प्रारंभ होकर पेटलावद होती हुयी थांदला- मेघनगर रामा -रानापुर होती झाबुआ जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर शाम 4 बजे पहुंचेगी तथा यही पर इस यात्रा का समापन होगा । यात्रा में प्रदेश अरूण रोसवानी, रजनीकांत व्यास जिला प्रभारी एवं निहाल अहमद प्रभारी के साथ जिले के विधायकगण सर्व श्री कांतिलाल भूरिया झाबुआ, वीरसिंह भूरिया थांदला, वालसिंह मेडा पेटलावद कार्यक्रम प्रभारी रूपसिंह डामोर, हेमचन्द्र डामोर, जिला पंचायत अध्यक्ष शान्ति डामोर, पूर्व विधायक जेवियर मेडा, जिला किसान कांग्रेस अध्यक्ष नन्दलाल मैण सहित ब्लाक कांग्रेस के अध्यक्ष एवं कांग्रेस पदाधिकारी विशेष रूप से उपस्थित रहेगें।


  जिला कांग्रेस ,सेवादल, युवक कांग्रेस महिला कांग्रेस किसान कांग्रेस एनएसयुआई सहित विभिन्न मोर्चा संगठन के पदाधिकारीयों ने इस यात्रा को अपने अपने क्षेत्र मे ंपहुंचकर यात्रा को सफल बनाने की अपिल की है।


Post a Comment

Previous Post Next Post