Breaking News
Loading...
Agri Bharat Samachar -  Indore, Jhabua and MP Hindi News

अग्रि भारत समाचार बामनिया

BJP workers welcomed State President Kalsingh Bhabar.

बामनिया । भारतीय जनता पार्टी के अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार बामनिया आगमन पर कलसिंह भाबर का भा.ज.पा. कार्यकर्ताओ द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया। कलसिंह भाबर के साथ नवागत भा ज पा प्रदेश मंत्री संगीता सोनी का भी स्वागत किया। नवागत प्रदेश अध्यक्ष के साथ सांसद गुमान सिंह डामर, पूर्व मंत्री निर्मला भूरिया, भाजपा जिलाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह नायक, कृष्णपाल सिंह एवं जिले के कई पदाधिकारी भी वाहनों के काफिले में शामिल थे। प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदेश मंत्री का स्वागत पेटलावद मंडल अध्यक्ष संदिप माण्डोत, बामनिया ग्राम पंचायत सरपंच रामकन्या मखोड़, उप सरपंच लोकेंद्र कटकानी,नगर अध्यक्ष घनश्याम माहेश्वरी, संजय लुणावतए ब्रजभूषण सिंह परिहार,जीवन सिंह पंवार,सोमजी भूरिया, मोती खडिय़ा, स्वपनिल वागरेचा, सुमित अग्रवाल, नाथू गरवाल, हीरालाल पाटीदार आदि सैकड़ो कार्यकर्ताओ ने किया।





Post a Comment

Previous Post Next Post