Breaking News
Loading...
Agri Bharat Samachar -  Indore, Jhabua and MP Hindi News

अग्रि भारत समाचार से फरहान कापडीया की रिपोर्ट

Delegation of clerical staff was submitted to the Urban Administration Minister.

भोपाल । नगरीय निकाय लिपिक वर्गीय सरंक्षण कल्याण संघ का एक प्रतिनिधिमंडल नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा वर्षो से प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी के पद पर कार्यरत विभिन्न पदों के करीब 50 से अधिक कर्मचारियों को माह सितम्बर 2020 में प्रभार से हटाकर मूल पद पर पदस्थ किया था।

नगर पालिका कार्यपालन नियम 1973 जो प्रचलन में था में वर्ष 2015 में '"ग" वर्ग के मुख्य नगर पालिका अधिकारी के पद पर पदोन्नति हेतु सम्मिलित लिपिक वर्गीय पदों को हटाकर पदोन्नति से वंचित किया गया उसी आधार पर लिपिक वर्गीय कर्मचारियों को जो वर्षो से प्रभारी अधिकारी पद के दायित्व का निर्वहन कर रहे थे हटाया गया था।

    अप्रत्याशित रूप से एक साथ 50 से भी अधिक कर्मचारियों को अधिकारी के प्रभार से हटाकर मध्यप्रदेश की कई निकायो में राजस्व उप निरीक्षक के पद के कर्मचारियों को अधिकारी का प्रभार आदेश जारी कर दे दिया गया जबकि पूर्व में जो लिपिक वर्गीय व अन्य कर्मचारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी के प्रभार में थे वे राजस्व उप निरीक्षक पद से सीनियर पद के होकर वेतनमान में भी ऊपर है।


     नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के इस आदेश ओर लीये गये निर्णय से मध्यप्रदेश की समस्त निकायो में कार्यरत लिपिक वर्गीय कर्मचारियों में रोष व्याप्त होकर एक अलग से नगरीय निकाय लिपिक वर्गीय सरंक्षण कल्याण संघ का गठन किया और नगरीय प्रशासन विभाग से पुनः पदोन्नति नियमो में लिपिक वर्गीय पदों को सम्मिलित कर संशोधित आदेश प्रसारित करवाने हेतु आंदोलन की रूपरेखा तैयार की जाकर प्रथम चरण में माननीय मंत्री जी नगरीय प्रशासन से भोपाल में मिलने का तय किया गया आज दिनोक 5/12/2020 को मंत्री जी द्वारा मिलने का समय संघ के अध्यक्ष राजेश सक्सेना को लिखित आवेदन पर दिया गया ।नगरीय निकाय लिपिक वर्गीय सरंक्षण कल्याण संघ के अध्यक्ष के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री जी से सौहाद्रपूर्ण वातावरण में भेंट कर ज्ञापन देकर वस्तुस्थिति से अवगत कराया मंत्री जी ने पूरी बातों को ध्यान पूर्वक सुन कर प्रतिनिधि मंडल को सहानुभूतिपूर्वक विचार कर पुनः मुख्य नगर पालिका अधिकारी के पदोन्नति केडर में नियमो में संशोधन करने का आश्वासन दिया।

नगरीय प्रशासन मंत्री जी द्वारा दिये गये आश्वासन पर प्रतिनिधिमंडल ने खुशी जाहिर कर मंत्री जी की कर्मचारी हितेषी निर्णय लेने के लीये अग्रिम धन्यवाद ज्ञापित किया।

प्रतिनिधिमंडल में राजेश सक्सेना अध्यक्ष राजकुमार ठाकुर विजय जेन मधु चौधरी जीवनराय माथुर प्रियंक पण्ड्या सतीश घावरी आशीष कानूनगो अमित शाह व अन्य निकायो के कर्मचारी कोविद 19 का पालन करते हुए निर्धारित सँख्या में उपस्थित थे।


Post a Comment

Previous Post Next Post