अग्रि भारत समाचार से ब्यूरो चीफ शफकत हुसैन दाऊदी की रिपोर्ट
मो.न.9893780186
राजमाता सिंधिया के त्याग व समर्पण को भाजपा हमेशा करेगी याद... नागरसिंह चौहान।
आलीराजपुर। भारतीय जनसंघ से लेकर भाजपा तक अपने सफर में राजमाता विजया राजे सिंधिया द्वारा पार्टी की विचारधारा को जन जन तक पहुंचाने के लिए जिस संगठन भाव से कार्य किया वह अपने आप में अतुलनीय है, स्व. सिंधिया द्वारा इस आदिवासी अंचल में भी लगातार प्रवास कर पार्टी की विचारधारा को आमजन तक पहुंचाने का कार्य किया।
स्व. सिंधिया ग्वालियर राजघराने की महारानी थी लेकिन उनका व्यवहार एवं सरलता उन्हें आम लोगों को अपनी और जोड़ती थी, उनके त्याग एवं समर्पण को भाजपा हमेशा याद रखेगी। यह बात भाजपा प्रदेश प्रवक्ता नागरसिंह चौहान ने स्व. राजमाता सिंधिया के 100 वे जन्मदिवस पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए कहीं।
चौहान ने कहा कि स्व. सिंधिया भाजपा की समर्पित एवं निष्ठावान नेत्री थी जिन्होंने एक कार्यकर्ता बनकर पार्टी के विकास में अपना योगदान दिया।
पुष्पांजलि कार्यक्रम के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष वकीलसिंह ठकराला ने कहा कि स्व. राजमाता सिंधिया के कार्य हम सबके लिए प्रेरणादायी है कि किस तरह से एक राष्ट्रीय नेत्री होने के बाद भी उनका भाव व समर्पण एक सामान्य कार्यकर्ता की तरह था।
आज उनके 100 वे जन्मदिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 100 रूपए का सिक्का जारी किया गया है यह उनके प्रति हमारे सम्मान को ही दर्शाता है कि संगठन की विचारधारा को पूर्ण समर्पित भाव से मन लगाकर काम करने वाले किसी भी कार्यकर्ता को पार्टी हमेशा सम्मान देती है और याद रखती है।
पुष्पांजलि कार्यक्रम के दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष किशोर शाह, वरिष्ठ भाजपा नेता दशरथ चंदेल, अशोक ओझा, नपा उपाध्यक्ष मकू परवाल, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष मनसिंह तोमर, नगर मंडल महामंत्री गिरिराज मोदी, पार्षद रितेश डावर, माधोसिंह कनेश, आनंद सोलंकी, महेश भिंडे, पूर्व मंडल अध्यक्ष निलेश जैन, राजेश राठौर,किरण जोशी,अभिषेक गेहलोत,मोंटू शाह, राजेश चंदेल, राजू शाह, संकेश भूरिया आदि उपस्थित थे। यह जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी हितेेन्द्र शर्मा ने दी।
Post a Comment