Breaking News
Loading...
Agri Bharat Samachar -  Indore, Jhabua and MP Hindi News

अग्रि भारत समाचार से अमित जैन (नेताजी) की रिपोर्ट

Madhya Pradesh Officer Employees United Front submitted a memorandum.

झाबुआ । मध्य प्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा जिला झाबुआ द्वारा 16 सूत्रीय मांगों के निराकरण हेतु मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डिप्टी कलेक्टर अनिल भाना को सौंपा। 


  संयुक्त मोर्चा के गजराज दातला ने बताया कि मध्यप्रदेश शासन के द्वारा अधिकारी/कर्मचारियों की न्यायोचित मांगों का निराकरण नहीं किये जाने से उनके निराकरण हेतु प्रदेश स्तर पर चरण बद्ध आंदोलन किया जा रहा है, इसी कड़ी में झाबुआ इकाई द्वारा भी ज्ञापन सौंपा गया । कर्मचारी संयुक्त मोर्चा ने ज्ञापन के माध्यम से मांग की है कि प्रदेश के कर्मचारियों को 1 जुलाई 2020 एवं 1 जुलाई 2021 की वेतन वृद्धि का लाभ दिया जाए, 5% महंगाई भत्ता जो राज्य शासन द्वारा किया गया था उसका भुगतान कर्मचारियों को किया जाए, गृह भाड़ा भत्ता सातवें वेतनमान अनुसार केंद्रीय कर्मचारियों के समान दिया जाए, लिपिकों एवं पटवारियों की वेतन विसंगति सुधार कर ग्रेड पे 2800 किया जावे, पंचायत सचिवों को सातवां वेतनमान दिया जाए, कर्मचारी अधिकारियों की पदोन्नति प्रारंभ की जाए, गुरुजी को नियुक्ति दिनांक से वरिष्ठता दी जाए, सहायक शिक्षकों के पदनाम वरिष्ठता अनुसार परिवर्तित किये जाए, प्रदेश के समस्त विभागों निगम मंडल में कार्यरत दैनिक वेतन भोगियों को स्थाईकर्मी में नियमितीकरण किया जाए, प्रदेश के समस्त अधिकारियों को कर्मचारियों को प्रधानमंत्री आयुष्मान कार्ड की सुविधा दी जाए तथा मुख्यमंत्री राज्य कर्मचारी बीमा योजना का लाभ दिया जाए, दिनांक 1 एक 2005 के बाद नियुक्त प्रदेश के अधिकारी कर्मचारियों को एनपीएस प्रणाली बंद कर पुरानी पेंशन पेंशन व्य वस्था लागू की जाए, निगम मंडल के कर्मचारियों को शासकीय कर्मचारियों के अनुसार सुविधाएं दी जाएं, वाहन चालकों की भर्ती पर लगी रोक हटाई जाए एवं उनका पद नाम परिवर्तित किया जाए, अनुकम्पा, नियुक्ति के कई प्रकरण लंबित है, अनुकम्पाद नियुक्ति में अर्हताओं की बाध्याता हटाकर सशर्त अविलम्बण नियुक्ति प्रदान की जाए। कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारियों ने कहा हैं कि उनकी मांगो का निराकरण नहीं होने पर वे उग्र आंदोलन करेंगे।


  इस अवसर पर तृतीय श्रेणी कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष गजराज दातला, उपाध्यक्ष लोकेंद्र सोलंकी, कैलाश सिनम, संयुक्त सचिव राघवेंद्र सिसोदिया, उप सचिव गजेंद्र पवार, पटवारी संघ के प्रांतीय उपाध्य्क्ष अखिलेश मुलेवा, प्रांतीय प्रवक्ताि ठाकुरसिंह भूरिया तहसील अध्यक्ष नानूराम मेंरावत, जालमसिंह अमलियार, अर्जुन मेडा, अजीतसिंह चौहान, रेखा वसुनिया, सविता डामोर, विनोद मंडलोई राजस्व निरीक्षक संघ के कार्यकारी अध्यक्ष बाबूसिंह निनामा, पुनिया परमार, लघु वेतन कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष शशिकांत शर्मा, लालसिंह परमार, कसना भाबर आई.टी.आई.तकनीकी संघ के प्रांतीय महामंत्री ए. पी. त्रिपाठी, राजस्व कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष अशोक चौहान, उन्नतिशील अनुकंपा नियुक्ति कर्मचारी संघ के प्रांतीय महामंत्री भरत व्यास, वन कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष राजेंद्र अमलियार, लिपिक संघ के जिला सचिव प्रताप सिंह सोलंकी, अनिता बिलवाल, कुसुम कनेश, शशि सोलंकी, किरण बर्डे सहित बडी संख्याि में जिले के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित हुए।

Post a Comment

Previous Post Next Post