अग्रि भारत समाचार से भगवान मुजाल्दा की रिपोर्ट
धार । प्रदेश के मंत्री डॉ मोहन यादव ने गुरुवार को बदनावर में 3 करोड़ 95 हजार 70 हजार रूपऐ की लागत से बनने वाले नवीन शासकीय महाविद्यालय का भूमिपूजन किया। इसके पश्चात अतिथियों द्वारा माॅं सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्जवलित किया।
इस अवसर पर मंत्री श्री यादव ने सम्बोधित करते हुए कहा कि शासन शिक्षा की सार्थकता के लिए हरसंभवन प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि इस दिशा में नई शिक्षा नीति लागू की जा रही है। जिससे शिक्षा की गुणवत्ता को बढ़ाना मिलेगा और इससे शिक्षा क्षेत्र के संसाधनों का विकास संभव हो सकेगा। उच्च शिक्षा में स्वतंत्रता और समानता के मूल्य मजबूत होंगें। वहीं रुचि के विषयों के साथ अध्ययन करने से सृजनात्मक और रचनात्मक वातावरण बनने की संभावनाएं प्रबल होंगी। व्यवस्थाओं में सुधार होगा, साथ ही रोजगार के नए अवसर भी बढ़ेंगें। मंत्री श्री यादव ने शिक्षा के विकास के लिए सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ विद्यार्थियों के सर्वागीण विकास की दिशा में कार्य कर रही है। क्षेत्र का सर्वागीण विकास ही हमारा लक्ष्य है। प्रदेश के मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव ने मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश शिवराज सिंह चौहान का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री की मंशानुसार यहाॅं नवीन शासकीय महाविद्यालय स्वीकृत हुआ है। उन्होंने महाविद्यालय में आवश्यक संसाधानों के साथ ही विषयों, खेल मैदान इत्यादि की स्वीकृति के लिए उच्च शिक्षा मंत्री को आवेदन सौपा। इस पर उच्च शिक्षा मंत्री श्री यादव ने सभी आवश्यक व्यवस्थाएं उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया। मंत्री श्री दत्तीगांव ने कहा कि विद्यार्थियों के लिए अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी। गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के माध्यम से आत्मनिर्भर भारत की कल्पना को साकार करने का प्रयास किया जा रहा है।
इस अवसर पर पूर्व विधायक खेमराज पाटीदार, राजेष अग्रवाल सहित अन्य अधिकारी, जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
Post a Comment