मध्य भारत संपादक अली असगर बोहरा मो.न.8962728652
झाबुआ । कलेक्टर श्री सोमेष मिश्रा गुरुवार को जिला अस्पताल में अचानक निरीक्षण करने पहुंचे यहां पर न्यू हाई डिपेंडेंसी यूनिट जो बन रही है। उसका कार्य देखा। यहां पर धूल वगेरा न उडे इस हेतु ग्रीन नेट लगाने के निर्देश दिये। इसके पष्चात पीडियाट्रिक आईसीयू जहां बन रहा है। वह स्थान का निरीक्षण किया। इसके पष्चात नया आँक्सीजन प्लांट जहां बन रहा है उसका निरीक्षण किया। इस दौरान अपर कलेक्टर श्री जे. एस.बघेल, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. जे.पी.एस.ठाकुर, सिविल सर्जन डाॅ. बी.एस.बघेल, मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्री एल.एस.डोडिया, अस्पताल प्रबंधक श्री भारत सिंह बिलवाल एवं स्टीवर्ड श्री कानूनगो उपस्थित थे।
संदेश- दो गज की दूरी मास्क है जरूरी जीतेगा झाबुआ हारेगा कोरोना।
Post a Comment