Breaking News
Loading...
Agri Bharat Samachar -  Indore, Jhabua and MP Hindi News

अग्रि भारत समाचार बुरहानपुर

We will make every effort to develop Burhanpur and will make Burhanpur a tourism city, the Minister assured.

बुरहानपुर । भारतीय जनता पार्टी बुरहानपुर के जिला अध्यक्ष मनोज भीमसेन लधवे ने प्रदेश की पर्यटन, संस्कृति, अध्यात्म कैबिनेट मंत्री उषा ठाकुर से बुधवार को मुलाकात कर उन्हें  बुरहानपुर की  ऐतिहासिक पृष्ठभूमि से अवगत कराते हुए कहा कि पर्यटन की दृष्टि से शहर को विकसित करने की आवश्यकता है। यहां असीरगढ का किला, शाही किला, शाही जामा मस्जिद, कुंडी भंडारा जैसी सैकडों ऐतिहासिक धरोहरें हैं, जिसे सहजना बहुत आवश्यक है। मंत्री उषा ठाकुर ने जिलाध्यक्ष को आश्वासन दिया कि बुरहानपुर जिले के लिए कार्ययोजना बनाई जाएगी। बुरहानपुर शहर को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने के हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।


भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज लधवे ने बताया कि बुरहानपुर को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने के लिए विस्तृत योजना बताकर पर्यटन मंत्री को सुझाव दिए गए। असीरगढ़ के किले को ग्वालियर और चित्तौड़गड के किले की तरह विकसित करने का भी सुझाव दिया और मांग पत्र सौंपा गया। साथ ही बताया गया कि बुरहानपुर में कईं ऐसे स्थान हैं जिन्हें पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया जाना जरूरी है। इसमें राजा जयसिंह की छत्री, कुंडी भंडारा, शाही किला सहित गोविंदनाथ समाधि स्थल सहित अनेक धर्मों के धार्मिक स्थल भी महत्वपूर्ण हैं। मंत्री को बताया गया कि बुरहानपुर फिलहाल पर्यटन नहीं है इसके बावजूद यहां देशी-विदेशी पर्यटक काफी संख्या में आते हैं। अगर इसे पर्यटन की दृष्टि से विकसित कर पर्यटन स्थल घोषित किया जाए, तो यहां रोजगार के अवसर तो बढेंगे ही साथ ही बाहर से आने पर्यटकों की संख्या में भी इजाफा होगा।

 

राजघाट पर नौका विहार विकसित करने की मांग

भाजपा  बुरहानपुर के जिलाध्यक्ष मनोज लधवे ने पर्यटन मंत्री को सौंपे गए मांग पत्र में राजघाट को नौका विहार की दृष्टि से विकसित किया जाए। इसी तरह जैनाबाद पुल के समीप वाटर स्पोर्ट गतिविधियां संचालित की जा सकती है। मंत्री ने कहा कि सभी मांगों पर गंभीरता से अध्ययन कराकर जल्द कोई न कोई निर्णय लिया जाएगा।



Post a Comment

Previous Post Next Post