Breaking News
Loading...
Agri Bharat Samachar -  Indore, Jhabua and MP Hindi News

अग्रि भारत समाचार से रशीदा पीठावाला की रिपोर्ट

संस्था बौद्धिक विचार मंच ने दौलतगंज क्षेत्र में मास्क अवश्य पहनो जन जागरूकता अभियान चलाया।

इंदौर। संस्था बौद्धिक विचार मंच ने कोरोना महामारी के इस दौर में स्वंय के साथ सभी की सुरक्षा के लिए मास्क अवश्य पहनो संदेश के साथ दौलतगंज क्षेत्र में जन जागरूकता अभियान चलाया। 

संस्था के प्रचार प्रमुख बुरहानुद्दीन शकरूवाला ने बताया की इस अवसर पर दौलतगंज क्षेत्र में कार्यरत हम्मालो, लोडिंग वाहन चालकों - हेल्परों व अन्य को सैनिटाइजर व मास्क का वितरण भी किया गया। संस्था संयोजक इसहाक चौधरी, अध्यक्ष इकबाल चप्पू, शब्बर गुलरेज, योगेश खंडेलवाल, शब्बीर हड़बड़ वाला, खुजेमा घी वाला, इदरीस चांदोर वाला, इदरीस बूट वाला आदी ने बिना मास्क लगाएं धुमते लोगों को मास्क पहनकर उनके हाथ में सैनिटाइजर का छिड़काव किया और मास्क लगाएं रखने, सामाजिक दुरी का पालन करने व थोड़ी थोड़ी देर में हाथों को सैनिटाइजर या साबुन से धोने की समझाइश दी। और कहा कि कहीं भी जाएं मास्क लगाकर ही जाए। मास्क ही वैक्सीन है। संचालन इकबाल चप्पू ने किया। आभार बुरहानुद्दीन शकरूवाला ने माना।





Post a Comment

Previous Post Next Post